Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकोरोना: यात्रियों को राहत,अब नहीं होगी बॉर्डर पर कोरोना जांच

कोरोना: यात्रियों को राहत,अब नहीं होगी बॉर्डर पर कोरोना जांच

देहरादून: देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के लगातार घट रहे आंकड़ों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड समेत राज्य की सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद करने का निर्णय लिया हैI जिसके बाद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में सभी स्थानों पर यात्रियों की कोरोना जांच न करने के आदेश जारी कर दिए हैंI इसके आदेश के बाद अब यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना भी जरूरी नहीं होगाI

रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को कोरोना जांच कराने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार के इस आदेश के बाद अब अन्य राज्यों से आने वले यात्रियों को बड़ी रहत मिली हैI

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है। परन्तु दून अस्पताल, कोरोनेशन के साथ ही परेड मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की सुविधा जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments