Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रीनगर के ख्वाजा बाजार में ग्रेनेड हमला, भीड़ का फायदा उठाकर फरार...

श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में ग्रेनेड हमला, भीड़ का फायदा उठाकर फरार हुए हमलावर

देहरादून: आज दोपहर को संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए श्रीनगर के नौहाट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में ग्रेनेड हमला कर दिया। ग्रेनेड निशाने पर न फटकर सुरक्षाबलों से कुछ दूरी पर जाकर फटा। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हमले के तुरंत बाद ही हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए| सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी करना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ख्वाजा बाजार में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों की भीड़ का फायदा उठाते हुए हमलावर वहां से भाग निकलने में सफल रहे। हालांकि सूचना मिलते ही एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल कुछ ही समय में वहां पहुंच गया। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments