Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिकरहल में योगी की जनसभा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

करहल में योगी की जनसभा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब तीसरे चरण का मतदान बाकी है। जिसके प्रचार का आज आखरी दिन हैं| तीसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी को होना है| तीसरे चरण के आखरी दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में जनसभा को संबोधित किया| योगी ने जनसभा में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, करहल से सपा के जो प्रत्याशी हैं, वो जब नामांकन करने आए थे, तब बोले थे कि अब केवल सर्टिफिकेट लेने आऊंगा, लेकिन प्रोफेसर एसपी बघेल जी ने उन्हें पांच दिन में ही बुला लिया। 

योगी ने शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करते हुए भी अखिलेश को आड़े हाथों लिया और कहा, बेचारे शिवपाल जो प्रदेश में मंत्री थे, यहां जनसभा में उसे बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। मुझे हंसी आ रही थी। कहां, ये प्रदेशभर में हजारों लोगों के साथ घूमते थे। नेताजी के सिपहसलार कहलाते थे। आज बैठने के लिए इन्हें कुर्सी का हत्था मिलता है। 

सीएम ने आगे कहा, नेताजी भी बहुत होशियार हैं। वो जानते थे कि यहां की जनता प्रोफेसर बघेल को जीता रही है। इसलिए वह अखिलेश का नाम नहीं लेना चाहते थे। कुछ लोग पीछे से बार-बार उनसे बोल रहे थे कि अखिलेश का नाम ले लें… लेकिन वो जानते ही नहीं थे कि यहां से कौन चुनाव लड़ रहा है। अब ये हालत हो गई है कि बाप अपने बेटे का नाम नहीं जानता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments