Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकुमाऊँ के 60 छात्र फंसे है यूक्रेन में, जिलाधिकारियों ने भेजी सूची

कुमाऊँ के 60 छात्र फंसे है यूक्रेन में, जिलाधिकारियों ने भेजी सूची

देहरादून: यूक्रेन पर रूस के हमले से डरे भारतीयों और उत्तराखण्डियों को निकालने की कसरत तेज हो गई है। सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और जिलाधिकारियों द्वारा दी गयी सूची के आधार पर अभी तक यूक्रेन में रह रहे कुमाऊं के 60 लोग सूचीबद्ध किए गए हैैं। वहीं ,बागेश्वर जिले से कोई भी यूक्रेन में नहीं फंसा है। बाकी जिलों के जिलाधिकारियों ने सूची शासन को भेज दी हैै। सूची देर रात तक अपडेट की गई। वहीं ऊधमसिंह नगर में दो छात्राओं की जानकारी सुबह पता चली, जिसे अपडेट किया जा रहा है।

यूक्रेन पर रूस के बीच बमबारी हमलो को देख यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों की चिंता में अधिकांश लोगों की धड़कने लगातार बढ़ती जा रही हैैं। वहीं शुक्रवार शाम तक प्रशासन को आपातकालीन नंबरों पर मिली रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं के ही करीब 60 लोग यूक्रेन में हैं। इसमें सर्वाधिक संख्या 34 ऊधमसिंह नगर जिले से है। उसके बाद नैनीताल जिले से 19, पिथौरागढ़ जिले से दो, चम्पावत जिले से पांच तथा अल्मोड़ा जिले से एक व्यक्ति के यूक्रेन में होने की सूचना है। अभी तक बागेश्वर जिले से जिला प्रशासन को एक भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन प्राप्त नामों की सूची शासन में इसके लिए नामित किए गए दो नोडल अधिकारियों को उपलब्ध करा रहा है। ताकि भारत सरकार के स्तर से इन लोगों को वहां से सुरक्षित भारत लाने की कार्यवाही की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments