Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल बोले उत्तराखड़ को हरीश रावत की...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल बोले उत्तराखड़ को हरीश रावत की जरुरत

देहरादून : प्रदेश में मतदान के बाद से पार्टियां लगातार बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रही है। इसका फैसला दस मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही होगा। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है कि कांग्रेस विधानसभा में 40 से 45 सीटेें जीतने में कामयाब रहेगी। साथ ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कुंजवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व यानी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी यह तय करेंगी। मगर मेरी व्यक्तिगत राय है कि उत्तराखंड को हरीश रावत की जरूरत है। परिणाम के बाद हाईकमान को भी इससे अवगत करा दिया जाएगा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद हुई बातचीत में कुंजवाल ने कहा कि पूर्व सीएम और कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के पास राज्य के विकास को लेकर सोच और ठोस विजन है। उत्तराखंड के हित के लिए वह हमेशा आगे रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश की जनता भी उन्हें ही चाहती है। आम लोगों से लेकर कार्यकर्ताओं तक की नजर में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हरदा ही पहली पसंद हैं। चुनाव से पूर्व हुए तमाम सर्वे में वह सबसे आगे दिखे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तराखंड की कमान हरीश रावत को ही मिलनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments