Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

देहरादून: महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा गया। इस पत्र में उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कुप्रबंधन की वजह से कुछ जगह परिणाम आशा के विपरीत भी आ सकते हैं। कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश स्तर पर कोई जिम्मेदार एवं गंभीर व्यक्ति नहीं था, जो चुनाव प्रबंधन की रूपरेखा ठीक से बना सके।

उन्‍होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन व्यक्तियों को दी गई, वह स्वयं चुनाव लडऩे और संगठन के बाकी व्यक्तियों को चुनाव हरवाने में स्पष्ट रूप से सक्रिय दिखे। जबकि कई विधानसभा में भाजपा के ही नेता असंतुष्ट होकर चुनाव मैदान में उतर आए या उतारे गए। स्थानीय एवं प्रदेश स्तर से कोई ठीक से वार्ता कर समझाकर बैठाने के प्रयास ही नहीं किए गए, जबकि यह संभव था। औपचारिकताएं जरूर पूरी की गई।

बता दे की स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज भाजपा से वर्ष 2009 में हरिद्वार सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शीर्ष नेतृत्व पर मौजूद व्यक्ति ने 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भी हरवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ताओं की भावना को समझते हुए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को भी भेजी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments