Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराध13 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

13 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है I मामले के मुताबिक किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया I हालाँकि, पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी दो मार्च को डाक्टर के पास पेट दर्द की दवाई लेने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। जिसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस की ओर से गुमशुदगी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी I जांच में पता चला कि कडावागीबपुर जिला बिजनौर निवासी लक्खन उर्फ जोबिन अपने रिश्तेदार के घर देहरादून आया हुआ था, जोकि लड़की के घर के पास में ही रहता था। जिस दिन लड़की घर से गई थी, उसी दिन से जोबिन भी गायब था।

जोबिन पर शक होने पर पुलिस ने आरोपित की लोकेशन पता कर एक टीम बिजनौर भेजी, वहीं से पुलिस ने किशोरी मिली I जिसे बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments