Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिमसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेता गणेश जोशी ने लगाई हैट्रिक

मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेता गणेश जोशी ने लगाई हैट्रिक

देहरादून : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ता में आने वाली पार्टी का चेहरा साफ़ हो गया है I वही भाजपा नेता गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस की गोदावरी थापली ही जमानत बचा पाईं, शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को इस सीट पर लगातार दूसरी बार पराजित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने गोदावरी थापली को 12,077 मतों से हराया था। इस बार जोशी की जीत का अंतर और भी बढ़ता नजर आया है। जोशी ने गोदावरी थापली को 15,325 मतों से हराया है। इससे पूर्व वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को 10,826 मतों से पराजित किया था। जबकि परिसीमन से पहले 2007 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी पहली बार राजपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। उस समय जोशी कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 3570 मतों से पराजित कर पहली बार विधायक बने थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments