Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र से हार पर जारी किया भावुक संदेश

हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र से हार पर जारी किया भावुक संदेश

देहरादून : विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से एक ओर आशा तथा दूसरी ओर निराशा का भाव उमड़ रहा है I चुनाव की हार जीत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हरीश रावत के साथ-साथ यह उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके राजनीतिक भविष्य के साथ उन मुद्दों पर भी बहस शुरू हो गई है, जिन्हें वह उठाते रहे हैं। अपनी पराजय पर हरदा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी किया है I

 हरीश रावत को पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। अघोषित तौर पर वह सीएम पद का चेहरा भी थे, लेकिन इस बार भी भाजपा की आंधी में वह लालकुआं का किला नहीं बचा पाए। उन्होंने अपनी हार के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी किया है। जिसमे उन्होंने लिखा,‘ मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से (बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी लोगों से) क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे मैंने उनसे किए, उनको पूरा करने का मैंने अवसर खो दिया है।

उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए आगे लिखा कि – बहुत अल्प समय में आपने मेरी ओर स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया और मैं अपने आपको आपके बढ़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया। कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढंकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का प्रयास किया। उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। एक बार राजनीतिक स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा।’ हरीश रावत ने विजयी प्रत्याशी को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments