Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नगर निगम चुनाव के टाले जाने पर...

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नगर निगम चुनाव के टाले जाने पर उठाया सवाल

देहरादून: पंजाब में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हैं| आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान बीजेपी पर आरोप लगते हुए केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने डरकर दिल्ली नगर निगम चुनाव को टाल दिया, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है| ऐसे चुनाव टालने से जनतंत्र नहीं बचेगा.

उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि कल न मैं रहूंगा और न आप, लेकिन यह देश रहेगा, लोकतंत्र रहेगा, हमें इसकी रक्षा करनी है। पता नहीं राज्य चुनाव आयुक्त को ईडी या इनकम टैक्स की क्या धमकी दी गई या फिर उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट कोई लालच दिया गया कि वह भी चुनाव टालने को तैयार हो गए।

उन्होंने आगे कहा, आप डरिए मत, जो भी सच है, बता दीजिए, पूरा देश आपके साथ है। कहा, कि तीनों निगमों को एक करने का फैसला भाजपा ने अपने सात आठ साल के कार्यकाल में अभी तक क्यों नहीं लिया, एकाएक क्या हो गया। उन्होंने कहा कि शायद इसीलिए क्योंकि केंद्र सरकार को लग रहा है कि अभी आम आदमी पार्टी की लहर है, भाजपा बुरी तरह से हार जाएगी। तीनों निगमों को एक करने का चुनाव टालने से कोई कनेक्शन नहीं, ऐसा तो चुनाव होने के बाद भी संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments