Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदीप का भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा करने में मदद...

प्रदीप का भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा करने में मदद करेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ

देहरादून : हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर जुनून और जज्बे से रातों रात सुर्खियां बनकर लाखों लोगों के दिलों में उतरे उत्तराखंड के लाल प्रदीप मेहरा, अब उनकी मदद के लिए कई लोग सामने आने लगे हैं। मदद करने वालो में से एक प्रमुख नाम सामने आया है वो हैं सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो कहे जाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ। जनरल दुआ ने प्रदीप की मदद के लिए कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल, पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता से बात की है। जिससे प्रदीप को भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा हो सके।

वहीं, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के ट्टीव को रीट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदीप जज्बा प्रशंसनीय है। उनकी योग्यता के आधार पर भर्ती परीक्षा पास करने में उनकी मदद करने के लिए मैंने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल और पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता के साथ बातचीत की है। वह अपनी रेजीमेंट में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

बता दे कि पूर्व पत्रकार व फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने नोएडा की सड़क पर 19 मार्च की रात 12 बजे पीठ पर बैग लेकर दौड़ लगाते हुए एक बच्चे का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें वह बच्चे के साथ बातचीत करते हुए ड्राइव कर रहे हैं। वह गाड़ी धीरे कर उसे लिफ्ट आफर करते हैं। लेकिन वह मना कर देता है। प्रदीप ने बताया कि  सेना में भर्ती होना चाहता है। उसे सुबह के साथ तैयारी का मौका नहीं मिलता इसलिए वह रात में इसी तरह से अपनी प्रैक्टिस करता है। वीडियो ट्वीटर पर शेयर होते ही लाखों ने लोगों ने उसे देखा, हजारों लोग शेयर कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments