Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

देहरादून : आज उत्‍तराखंड को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है । उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी I हलांकि सस्पेंस अभी भी बरकरार है I

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कशमकश अभी भी जारी है I मुख्यमंत्री की रेस में 7 लोगों के नाम आगे है I नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं। भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज शाम तक खत्म हो जाएगा। बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments