Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथियों के झुंड ने गन्ने के खेत में घुसकर मचाया आतंक

हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेत में घुसकर मचाया आतंक

 देहरादून : रविवार रात हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांवों में हाथियों के झुंड ने आतंक मचा दिया। हाथियों के झुंड ने गन्‍ने की फसल बर्बाद कर दी। सोमवार को तड़के वन विभाग की टीम ने मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

गौरतलब है कि पथरी क्षेत्र के चार गांवों में गन्ने की फसल खाने के लिए हाथी रात के समय गंगा पार कर आते हैं। हाथी लक्सर रोड के अजीतपुर, मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी व चांदपुर आदि गांव में घुस आते हैं। हाथी फसल खाते कम हैं, जबकि बर्बाद ज्यादा करते हैं। बीती रात भी हाथियों का एक झुंड खेतों में घुस गया और फसल रौंद डाली। सूचना मिलने पर ग्रामीण इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और पटाखे चलाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया।ग्रामीणों ने रोजाना होने वाले नुकसान की दुहाई देते हुए हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments