Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर का रिकार्ड

विराट कोहली ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर का रिकार्ड

देहरादून: इंडियन प्रीमियर लीग २०२२ का आगाज गया हैं| रविवार को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने २०२२ का पहला मैच खेला| भले ही टीम को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा था। बल्लेबाजी में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जमकर हाथ दिखाए। कोहली ने 41 रन की पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर का रिकार्ड तोड़ डाला। कप्तान डु प्लेसिस के धमाकेदार अर्धशतक और कोहली की बेहतरीन पारी के दम पर टीम ने 200 से उपर का स्कोर खड़ा किया|

बता दे, टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर वार्नर के नाम 10308 रन हैं जिसे कोहली ने पंजाब के खिलाफ खेली गई 41 रन की पारी के दौरान पीछे छोड़ दिया। आरसीबी के पूर्व कप्तान के नाम अब 327 टी20 मुकाबलों में 10314 रन हो गए हैं। इसमें उनके नाम 5 शतक शामिल है जो उन्होंने आइपीएल के दौरान जमाए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments