Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रनाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ से आक्रोशित पुजारियों ने की जांच की...

रुद्रनाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ से आक्रोशित पुजारियों ने की जांच की मांग

देहरादून: केदारनाथ के चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर समेत पुजारी आवास और धर्मशाला के दरवाजे तोड़े गए हैं। इस मामले की सूचना वन प्रभाग की ओर से जिला प्रशासन को दे दी गई है।

वहीं , केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रूद्रनाथ ट्रेक (22 किमी) पर यात्रा शुरू होने से पूर्व मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए वनकर्मियों का गश्ती दल भेजा गया था। 

लेकिन जब दल रूद्रनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा तो उन्होंने देखा कि यहां द्वार पर सील लगा ताला लगा हुआ था लेकिन एक दरवाजे को कुंडे सहित तोड़ दिया गया था। साथ ही पुजारी आवास, धर्मशाला के दरवाजे टूटे मिले, टिन शेड को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दल के सदस्यों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ ही रूद्रनाथ के पुजारियों को भी सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि रूद्रनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगे लोहे के शटर को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। डीएफओ ने बताया कि बिना जांच के यह बता पाना संभव नहीं है कि दरवाजे और शटर किसी जानवर ने तोड़े हैं या असामाजिक तत्वों ने। 

वहीं मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और विहिप के पवन राठौर ने वन विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments