Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeपर्यावरणकॉर्बेट नेशनल पार्क में वन अग्नि को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा के कड़े...

कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन अग्नि को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देहरादून : कॉर्बेट पार्क में वन अग्नि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आग पर नजर रखने के लिए इंतजाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में 12 और कालागढ़ में चार सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। जंगल में आग लगते ही इन सेंसर कैमरों के जरिए क्रू स्टेशनों में अलार्म बजने लगेगा। अलार्म बजते ही कर्मचारी आग बुझाने रवाना हो जाएंगे। एक कैमरा करीब दो से तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर करेगा।  पार्क का 1288 वर्ग किलोमीटर का दायरा आग के लिहाज से अतिसंवदेनशील है।

पार्क के अधिकारियों ने पांच सौ गश्त कर्मचारी लगाए हैं, जिससे आग की घटनाओं पर नजर रखने के साथ उन पर समय रहते काबू पाया जा सके। इसके साथ 75 क्रू स्टेशन भी बनाए गए हैं। पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि क्रू स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments