Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअगले 48 घंटे प्रदेशवासियों के लिए होंगे राहत भरे, हल्की बारिश की...

अगले 48 घंटे प्रदेशवासियों के लिए होंगे राहत भरे, हल्की बारिश की संभावना

देहरादून : बढ़ते तापमान से परेशान प्रदेशवासियों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दक्षिण से आ रही नम हवा के चलते दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहावना रहेगा। पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय इलाकों के साथ ही राजधानी समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, देश के दक्षिणी इलाकों से आने वाली हवा के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। फिलहाल मौसम का बदला मिजाज अगले 48 घंटे तक देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments