Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी...

ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में की छापेमारी

देहरादून : उत्‍तराखंड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की । इसके साथ ही सीबीआई की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। मामले की जाँच में बुधवार को सीबीआई देहरादून की पांच-पाचं सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर भेजी गई।

जिसके चलते आज दोनों टीमें दफ्तर खुलते ही छापेमारी में जुट गई। सीबीआई की टीम के पहुंचने के बाद से कर्मचारियों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों की जाँच पड़ताल की । दोनों दफ्तर में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद जो भी खामियां पाई जाएंगी मामले में उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments