Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधप्रवासी ने लगाया कंपनी पर फर्जीवाडे़ का आरोप

प्रवासी ने लगाया कंपनी पर फर्जीवाडे़ का आरोप

देहरादून: हेमकुंड रोपवे परियोजना के तहत एक कंपनी द्वारा निविदा फार्म भरने को लेकर, प्रवासी भाष्कर काला ने फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया हैI काला ने कहा कि उनके फर्जी हस्ताक्षरों व डिजीटल हस्ताक्षरों का उपयोग कर उन्हें फंसाने का प्रयास किया गया हैI जबकि वह पिछले दस सालों से विदेश में रह रहे हैं I उन्होंने कंपनी पर धोखधड़ी करने का आरोप लगाया हैI

हेमकुंड रोपवे परियोजना पर्यटन विभाग की विकास योजनाओं में प्रमुख है। जिसमें रोपवे द्वारा हेमकुंड साहब की यात्रा श्रद्वालुओं को करवाने का प्रस्ताव है। पर्यटन विभाग द्वारा रोपवे निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित की गयी थी।

इस प्रक्रिया को लेकर भाष्कर काला ने पाईन एन्ड पीक लिमिटेड नामक कंपनी पर फर्जी एफडीआर और सीडीआर लगाकर निविदा फार्म भरने का आरोप लगाया है, जिसमें फर्जी हस्ताक्षरों और डिजीटल हस्ताक्षरों से उन्हें निदेशक दर्शाकर फंसाने का प्रयास किया गया है।

काला ने कहा कि वो आष्ट्रेलिया में रहते हैं।और फाइनेन्ंस कंट्रोलर के जाब पर कार्य कर रहे हैं।पिछले दस सालों से वो अपने रोजगार के लिए विदेश में प्रवास कर रहे हैं। भाष्कर ने कंपनी के मालिक मुकेश व हितेश जोशी पर आरोप लगाया कि इन दोनों ने फर्जी तरीके से निदेशक दिखाकर उनके नाम से धोखाधडी की है।जिसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी , एस एस पी,और मुख्यमंत्री से की है।

साथ ही मीडिया से पूरे प्रकरण की खोज बीन कर सच्चाई को सामने लाने की अपील भी की, उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा किए गये कार्य से उनका पूरा परिवार और वो खुद भी बहुत परेशान हैं। काला ने कंपनी के खिलाफ शख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments