Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-संस्कृति8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, नृसिंह मंदिर में स्थानीय...

8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, नृसिंह मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने गाए मांगल गीत

देहरादून : बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 8 मई को तय किया गया है। जोशीमठ नृसिंह बदरी मंदिर में वैदिक पूजा अनुष्ठान के बाद अराध्य गद्दी, गाडू घड़ा बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल के सानिध्य में बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। गद्दी एवं रावल शुक्रवार को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रात: साढे़ नौ बजे मोक्षधाम बदरीनाथ के लिए रवाना हुए I नृसिंह मंदिर में इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मांगल गीत गाए और यात्रा को विदा किया। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयघोष से भगवान नृसिंह की नगरी जोशीमठ गुंजायमान हो उठी।

शुक्रवार को जोशीमठ के नृसिंह बदरी मंदिर में धर्माधिकारी, उप धर्माधिकारी, मंदिर पुजारियों एवं हक हकूकधारियों ने सबसे पहले प्रवेश द्वार गणेश पूजन किया। वैदिक पूजाओं के बाद महालक्ष्मी के मंदिर प्रांगण में हवन एवं अनुष्ठान किया गया। रावल ने सभी पुरोहितों एवं हक हकूकधारियों संग भगवान नृसिंह के दर्शन कर अराध्य गद्दी एवं गाडू घड़ा को बदरीनाथ धाम ले जाने की अनुमति मांगी I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments