Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमहेश बाबू के बयान पर बोली धाकड़ गर्ल, कहा- वाकई उन्हें अफोर्ड...

महेश बाबू के बयान पर बोली धाकड़ गर्ल, कहा- वाकई उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा बॉलीवुड

देहरादून: तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के बयान पर विवाद छिड गया हैं| एक प्रेस वार्ता के दोरान महेश ने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता| जिसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुकेश भट्ट सुनील शेट्टी निर्देशक राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार तक अपना रिएक्शन दे चुके हैं। महेश के इस बयान पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को लेकर तगड़ी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने अपनी राय देते हुए कहा बॉलीवुड वाकई में उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा।

कंगना ने कहा, ‘हां वह सही हैं, बॉलीवुड महेश बाबू को अफोर्ड नहीं कर सकता है। मुझे पता है कि बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें कई फिल्मों के ऑफर दिए हैं और उनकी जनरेशन ने अकेले ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को भारत का नंबर 1 इंडस्ट्री बना डाला है। बॉलीवुड वाकई में उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा।’

कंगना ने आगे कहा, ‘मेरे हिसाब से हर एक छोटी-छोटी बात पर हमें कंट्रोवर्सी नहीं करनी चाहिए। अगर उन्होंने ये बात कह भी दी तो मेरे हिसाब से इसका सेंस कुछ और ही होगा। ऐसे तो हम भी कह सकते हैं कि हॉलीवुड हमें अफोर्ड नहीं कर सकता है। या जो भी कोई ऐसा कुछ कहें। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस इंडस्ट्री ने उन्हें बनाया है वह उसका सम्मान करते हैं। आज वह जिस भी मुकाम पर हैं, उसकी वजह यही है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments