Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किये दर्शन

सीएम धामी पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किये दर्शन

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन रविवार को नैनीताल क्लब में सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। जिसके बाद सीएम धामी भवाली स्थित मंदिर कैंची धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा नीब कारौली महराज के दर्शन कर पूजा अर्चना करने के साथ बाबा से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान सीएम धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की, वहीं मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए, भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीरज सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी, अनिल कपूर डब्लू , भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एव भक्तो जनो की भारी जन समूह उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments