Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचुनाव प्रचार में उपयोगिता से उभरी धामी मे परिपक्व राष्ट्रीय नेता की...

चुनाव प्रचार में उपयोगिता से उभरी धामी मे परिपक्व राष्ट्रीय नेता की छविः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास पर खरे उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सहित अन्य प्रदेशों मे जिस तरह अपनी उपयोगिता साबित की उससे सीएम की छवि एक परिपक्व और सूझबूझ वाले राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभर कर सामने आयी है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में चैहान ने कहा कि जनहित में लिए उनके ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों ने देश भर में देवभूमिवासियों का मान बढ़ाया है।
उनकी सभाओं और रोड शो में उमड़ी भीड़ जनमानस में उनकी स्वीकार्यता को साबित करती है। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न राज्यों में प्रचार करने वाले नेताओं में शामिल हैं। अपनी सरकार में यूसीसी, धर्मांतरण, नकल, मातृ शक्ति आरक्षण, दंगारोधी आदि तमाम विषयों पर इतिहास बनाने वाले साहसिक कदमों से उनकी लोकप्रियता देश भर में बड़ी है। उनके इन्ही दूरदर्शी एवं दृढ़ इच्छा शक्ति वाले निर्णयों को देखकर पार्टी नेतृत्व का विश्वास भी धामी जी पर लगातार बढ़ रहा है । यही वजह है कि पार्टी आलाकमान ने उन्हे लोकसभा चुनावों में विभिन्न राज्यों में स्टार प्रचारक बनाया है।
सभी राज्यों के कार्यकर्ताओं की डिमांड को देखते हुए दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत दर्जनों राज्यों में उनका प्रवास कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों मे प्रवासी उत्तराखंडियों के अतिरिक्त लाखों की संख्या में जनमानस ने अपने अपने क्षेत्रों में कमल खिलाने का संकल्प लिया। उनकी सभाओं में राष्ट्रवादी निर्णयों की गूंज और रोड शो में उमड़ती भीड़ ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है।
उत्तराखंड में धामी सरकार के निर्णय और कार्यशैली भाजपा के वैचारिक और व्यवहारिक सिद्धांतों को धरातल पर उतारने वाले हैं। यही वजह है कि सीएम धामी के प्रति जनता ही नही पार्टी के शीर्ष नेताओं का भरोसा भी बहुत बढ़ा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों, जनता के आशीर्वाद और अपनी मेहनत से उन्होंने आज देशवासियों के दिल में जगह बना ली है। पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपनी सरकार के कामों और जनता की स्वीकार्यता के चलते इन चुनावों में सीएम धामी राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments