Latest news
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डएडीजीपी एपी अंशुमान ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की

एडीजीपी एपी अंशुमान ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व राज्य पुलिस नोडल अधिकारी निर्वाचन एपी अंशुमान द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन की समस्त जनपदों में होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों की समीक्षा हेतु परिक्षेत्रीय एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को मतगणना स्थल का स्वयं भ्रमण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा राजपत्रित अधिकारी को मतगणना स्थल का प्रभारी नियुक्त किया जाय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मतगणना स्थल पर समय से की जाय। मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग लगाये जाय तथा फायर टेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। प्रवेश व निकास द्वार पर एण्टी सबोटाज चैकिंग की व्यवस्था तथा जहां पर प्रवेश व निकास द्वारा एक ही है वहां पर 02 डी0एफ0एम0डी0 स्थापित कर चैकिंग करायी जाय। सी0सी0टी0वी0 से सम्पूर्ण मतगणना परिसर को कवरेज किया जाय तथा उनकी उचित मॉनिट्रिंग सुनिश्चित की जाय। अनाधिकृत लोगों को बिना पास के परिसर में प्रवेश न दिया जाय तथा 100 मीटर की परिधि के बाहर ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाय। मतगणना समाप्ति के पश्चात् विजय जुलूस का रूट निर्धारित करते हुये उचित पुलिस बल सुरक्षा हेतु नियुक्त किया जाय। उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को निष्पक्ष रूप से ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया जाय । सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रभारियों के साथ मतगणना के सम्बन्ध में समय से गोष्ठी कर ली जाय तथा भीड़ नियंत्रण हेतु प्लानिंग तैयार कर मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराया जाय। बैठक में कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र सहित समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments