Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़कों के गड्ढों में सीएम की गाड़ी ने खाए हिचकोले, बैठक कर...

सड़कों के गड्ढों में सीएम की गाड़ी ने खाए हिचकोले, बैठक कर अधिकारियों की ली क्लास

देहरादून: सड़कों के गड्ढों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई I सीएम ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सड़कों के गड्ढों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं आज खटीमा से हल्द्वानी तक सड़क मार्ग से आया हूं। जगह-जगह गड्ढों से जूझना पड़ा। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि उनके अगले दौरे से पहले सड़कें गड्ढामुक्त नहीं की गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में मंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक की I इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें। किसी भी सूरत में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने जगदंबा नगर सड़क और एसबीआई से मुखानी तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने दोनों योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। 

इसमें सरकारी कामकाज की स्थिति से लेकर समस्याओं और मांगों पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में खराब सड़क से लेकर खनिज की अलग-अलग रायल्टी का मुद्दा और दिक्कतों को कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखा।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि खनिज की रायल्टी अलग-अलग है। इस वजह से खनन कारोबारी खनिज निकासी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। खनिज निकासी से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नशे की समस्या उठाई और कहा कि यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि जल जीवन मिशन की योजना बेहतर है, अगर इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाए तो जलसंकट दूर हो सकता है। बैठक में लावारिस पशुओं का मामला और दिक्कतों का मामला भी उठा। एक कार्यकर्ता ने इसके लिए गौशाला बनाने की मांग भी की। बेतालघाट में पेयजल की समस्या भी सीएम के समक्ष रखी गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमंत द्विवेदी, मजहर नईम नवाब, पान सिंह मेवाड़ी, बसंत सनवाल, समीर आर्या, प्रमोद तोलिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments