Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलवामा हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना छात्र को पड़ा भारी, 5 साल...

पुलवामा हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना छात्र को पड़ा भारी, 5 साल की मिली सजा, 25 हज़ार रुपये का लगा जुर्माना

देहरादून: बेंगलुरु विशेष अदालत ने आज मंगलवार को साल 2019 में पुलवामा पर हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने वाले एक छात्र को 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उसपर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

दरअसल, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद छात्र ने फेसबुक पोस्ट पर अपमानजनक कमेंट्स किए थे।

बता दें, आरोपी फैज राशिद उस वक्त 19 साल का था और कालेज में पढ़ाई कर रहा था। साढ़े तीन साल से वह पुलिस हिरासत में था। 2019 से जेल में सजा काट रहे राशिद ने कथित रूप से आतंकी हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट के मकसद से फेसबुक अकाउंट बनाया था।

सोशल मीडिया पर राशिद के पोस्ट के खिलाफ शिकायत बनासवाड़ी थाने में की गई थी। बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज में इलेक्ट्रानिक्स का छात्र राशिद 17 फरवरी, 2019 से ही परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments