Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधप्रापर्टी हथियाने को ढहाया सैन्य आफिसर का घर

प्रापर्टी हथियाने को ढहाया सैन्य आफिसर का घर

देहरादून: राज्य में जहां एक ओर सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है, वहीं इसके उलट भू माफियाओं की दबंगई के चलते सैनिक के भवन पर कब्ज़ा करने का मामला प्रकाश में आया हैI नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके घर जिसमें वो निवास कर रही थी,अचानक कुछ लोगों ने साजिशन घर को जेसीबी से ढहा दिया है।

क्लेमेन्टाउन स्थित नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके पति के मामा जी घर जिसमें वो निवास कर रही थी,अचानक कुछ लोगों ने साजिशन जेसीबी से ढहा दिया है।उन के पति के मामा जी की कोई संतान नहीं थी।इसलिए नेवल आफिसर का परिवार ही इस संपत्ति का वरिश हैI

जिसके चलते सविता कपूर अपने पति के मामा मोहिन्दर मलिक के मकान पर 1996 से निवास कर रहे थे। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके घर पर उनके जेवरात और नकदी भी थी।उनके निवास अवधि में वह बिजली व पानी का बिल भी समय समय पर जमा कर रही थी। बताया कि जब वो घर से बाहर नोएडा में निवास कर रही थी,तो उनको खबर मिली कि घर पर डोजर चलवा दिया गया है।

सविता कपूर ने कहा कि उन्होंने जब इसकी सूचना क्लेमेन्टाऊन थाने में दी तो पुलिसकर्मियों द्वारा भी मामले का संज्ञान नहीं लिया गया और मामले को टालने की कोशिश की गयी।

पीड़ित महिला ने कहा कि आखिर में डी जी पी साहब के हस्तक्षेप करने पर मामला दर्ज किया गया। इस दौरान कपूर की बेटी प्रीति खट्टर ने बताया जिन लोगों ने उनका घर ढहाया है, उन लोगों से उनकी जान को खतरा है। पूरे प्रकरण में केयर टेकर,और घर को ढहाने वाले लोग संलिप्त हैं।उन्होंने शासन प्रशासन से गुहार लगायी है ऐसे सभी संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की जाय,और घर को ढहाने वाले लोगों का पता कर कठोर कार्यवाही की जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments