Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिहरक सिंह हुए कांग्रेस में शामिल

हरक सिंह हुए कांग्रेस में शामिल

देहरादून: छह दिन के लंबे इंतजार के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शामिल हो गए। हरीश रावत भी इस अवसर पर मौजूद थे।

भाजपा व मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन पिछले 6 दिन तक उनके शामिल ना होने से तरह-तरह की चर्चाएं गर्म थी, यहां तक की उनकी फिर से भाजपा में शामिल होने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही थी। लेकिन अंततः आज वह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, अब वह कहां से चुनाव लड़ेंगे यह फिलहाल कांग्रेस ने नहीं बताया हैं।

हरक सिंह  रावत 18 मार्च 2016 को विद्रोह करते हुए 9 अन्य बागियों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल से और पार्टी से निकाले जाने के बाद से हरक की कई दिनों से कांग्रेस में वापसी की अटकलें थीं,जिस पर आज विराम लग गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments