Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधolx पर किताबें बेचने के चक्कर में एक छात्र ने गंवाए 80...

olx पर किताबें बेचने के चक्कर में एक छात्र ने गंवाए 80 हजार रुपये

हरिद्वार: पुरानी किताबों को ओएलएक्स पर बेचने के चक्कर में एक छात्र ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसके खाते में 100 रुपये भेजकर तमाम जानकारी ले ली और करीब 80 हजार रुपये निकालकर पूरा खाता खाली कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के बीएचईएल के टाइप-2 सेक्टर टू निवासी चन्द्रवीर सिंह ने शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा कृष्णवीर सिंह एमबीए में पढ़ता है। उसने अपनी पुरानी किताबें बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी डाली थी। जिसके बाद अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने आर्मी मैन बनकर कृष्णवीर के मोबाइल पर फोन किया। उसने किताबें खरीदने की बात तय कर खाते की जानकारी ले ली।

साथ ही, कृष्णवीर के फोन पे पर 100 रुपये डालकर यह कन्फर्म भी किया कि खाता सही है। इसके बाद खाते से चार किश्तों में करीब 80 हजार रुपये गायब कर दिए। कृष्णवीर ने ठगी के बारे में बताया तो उन्होंने आरोपित से बात की। कई बार बातचीत करने के बावजूद आरोपित ने पैसे वापस नहीं किए। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल ट्रांसफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments