Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, बाहर के लोगों...

चार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, बाहर के लोगों का सत्यापन अनिवार्य

देहरादून : आज मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने को लेकर उठ रही मांग पर बड़ा फैसला सुनाया है I उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शांत रहना चाहिए। हमारे प्रदेश की संस्कृति बची रहनी चाहिए। बाहर के जिन लोगों का उत्तराखंड में सत्यापन नहीं हुआ है, उनका सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्‍होंने कहा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि बरकरार रहनी चाहिए। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने चारधाम स्थलों से गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर कहा कि हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अभियान चलाएंगे। हम कोशिश करेंगे कि जिनके पास उचित सत्यापन नहीं है, वे इसे करवा लें। जिन लोगों के कारण स्थिति अस्थिर हो सकती है, वे राज्य में प्रवेश न करें।

भ्रष्टाचार को लेकर हमने एक फोन नंबर लांच किया है 1064। उसे हम प्रभावी रूप में काम में लेंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य शांत प्रदेश है, यहां अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हम राज्य में बिजली संकट से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम अतिरिक्त मात्रा में बिजली खरीदेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments