Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेश में किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं :...

देश में किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं : हरीश रावत

देहरादून : गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस की ओर से सर्वधर्म सद्भावना सभा रखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभा के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं है। यह देश सभी जाति धर्म व सम्प्रदाय को मिलकर बना है। कांग्रेस ने इसका न केवल पालन किया, बल्कि सत्ता में रहते हुए इसकी मिसाल भी कायम की है।

कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की यह सभा देश की एकता व सखंडता को बनाए रखने के लिए है। कांग्रेस ने समाज को जोड़ने का काम किया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्ग व धर्मों को एक साथ लेकर चलने पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ी है। इस मौके पर सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सनातन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक और महाकाल सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आलोक गिरि महाराज ने दंगाइयों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र में टाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव की घटना को लेकर रोष भी जताया है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश का माहौल खराब करने वाले लोगों को जल्द ही कानून के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इस मौके पर स्वामी नरेश गिरि, स्वामी नीरज गिरि, स्वामी राम कुमार गिरि, स्वामी कुलदीप गिरि, स्वामी सागर गिरि, मनकामेश्वर गिरी, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments