Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार तो...

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार तो दूसरा भागने में कामयाब

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बिच फायरिंग के दौरान पुलिस एक बदमाश को पकड़ने में कामयाब रही जबकी दूसरा मौके से फरार हो गया| पूर्व में सिपाही की आंख फोड़ने के आरोप में फरार चल रहें इस बदमाश पर 50 हज़ार रुपए का इनाम भी रखा गया था|

हरिद्वार के शिवालिक नगर में आज शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी| उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं| वहीं दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा| उसकी तलाश जारी हैं|

घटना के बारे में बताते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने चेतक कर्मियों पर फायरींग शुरू कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र में तत्काल घेराबंदी की गयी हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हैं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments