Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्रों के बाद अब प्रदेश के शिक्षकों को टैबलेट देने के लिए...

छात्रों के बाद अब प्रदेश के शिक्षकों को टैबलेट देने के लिए वार्षिक प्लान तैयार

देहरादून: छात्रों के बाद अब प्रदेश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर टैबलेट देने के लिए वार्षिक प्लान तैयार किया जा रहा है ।

मंगलवार को वार्षिक कार्ययोजना एवं वर्ष 2022-23 के बजट के संबंध में विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में भी प्राथमिक के शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने की बात कही गई है। उसी के अनुसार विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को तय समय पर वार्षिक प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।शिक्षकों को दिये जाने वाले टैबलेट का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद टैबलेट के लिए प्रति शिक्षक 10 हजार रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इसके अतिरिक्त वार्षिक प्लान में सोलर पैनल, नए स्कूल भवन, प्रयोगशाला आदि को भी शामिल किया जा रहा है। वार्षिक एवं पांच साल का प्रस्तावित प्लान बनाकर इसे 25 मार्च तक केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।

आयोजित बैठक में उप शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर निदेशक एवं निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments