Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस की जांच में खुलासा यूकेडी प्रत्याशी ने खुद ही रचा स्वयं पर...

पुलिस की जांच में खुलासा यूकेडी प्रत्याशी ने खुद ही रचा स्वयं पर हमले का प्रपंच , प्रत्याशी ने की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून: रुद्रप्रयाग के उत्तराखंड क्रांतिदल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर चुनाव के दौरान हुए हमले को पुलिस ने झूठा करार दिया है। मामले की विवेचना पूरी करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 182 में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि चुनाव में लाभ लेने के लिए प्रत्याशी द्वारा स्वयं प्रपंच रचा गया था| वहीं डिमरी ने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए पुलिस पर सत्तापक्ष के दबाव में जांच करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी की रात्रि को जवाड़ी बाईपास पर घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित व उसके साथी नहीं मिले। बल्कि पीड़ित द्वारा निजी चिकित्सालय में अपना उपचार कराया जा रहा था।मेडिकल कराने के बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना में यह बात स्पष्ट तौर पर सामने आई है कि यूकेडी प्रत्याशी द्वारा अपने ऊपर हुए हमले की सूचना पूरी तरह से भ्रामक है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स सहित लोगों के बयानों में भी हमले की पुष्टि नहीं हो पाई है। उनके साथ किसी भी प्रकार की हमले की कोई घटना नहीं हुई है। प्रत्याशी द्वारा चुनाव में फायदा लेने व सहानुभूति प्राप्त करने के इरादे से यह कृत्य किया गया है।

एसपी ने जानकारी दी कि आईपीसी की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जा रही है। वहीं , यूकेडी प्रत्याशी का कहना है कि बिना उनके बयान लिए विवेचना पूरी कर दी गई है, जो अनुचित है। उन्होंने पुलिस पर सत्तापक्ष के दबाव में जांच करने का आरोप लगाया है। व सीबीआई से मामले की जांच करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को भी मामले में पत्र भेजने की बात कही है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments