Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना करेगी रात्रि अभ्यास

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना करेगी रात्रि अभ्यास

देहरादून : प्रदेश का उत्तरकाशी जिला जो भारत-चीन सीमा से सटा हुआ है वह का चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। अब इस हवाई अड्डे पर वायुसेना रात के समय अभ्यास करेगी। इसके लिए रविवार को हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई अड्डे पर नाइट सिग्नल लाइटें उतारी गईं। जानकारी के अनुसार वायुसेना का रात्रि अभ्यास शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा।

बता दे कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को वायु सेना अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड बनाने की कवायद में जुटी है। वहीं यहां बहुउद्देशीय विमान एएन 32 सहित चिनूक, अपाचे, डोनियर, एमआई 17, हरक्यूलिस की सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास किया जा चुका है। पहले इस हवाई अड्डे पर रात्रि में विमान उतरने की सुविधा नहीं थी। लेकिन अब वायु सेना ने यहां आपातकाल के लिए रात्रि अभ्यास की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वायु सेना का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह करीब 10 बजे बरेली एयरबेस से गौचर और फिर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचा जिनसे यहां नाइट सिग्नल लाइटें उतारी गईं। इनकी मदद से अब वायु सेना यहां रात्रि अभ्यास करेगी। हवाई अड्डे पर यूपी निर्माण निगम के इंजीनियर घनश्याम सिंह ने वायुसेना की कवायद की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments