Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बदलाव , करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष, तो...

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बदलाव , करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष, तो यशपाल आर्य को सौंपी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून : 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत लेकर फिर सत्ता में आई। लेकिन इतना जरूर रहा कि कांग्रेस के विधायकों का आंकड़ा 11 से बढ़कर 19 तक पहुंच गया। पार्टी के इस कमजोर प्रदर्शन का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष के सिर फूटा और गणेश गोदियाल को पद से हटना पड़ा। इसके लगभग एक महीने बाद रविवार को कांग्रेस ने तीनों पदों पर नियुक्ति कर दी। विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार हार के बाद अब कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी की कमान पूर्व विधायक करण माहरा को सौंप दी है । प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए माहरा अल्मोड़ा जिले की रानीखेत सीट से विधायक रहे हैं। नेता विधायक दल के रूप में पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके यशपाल आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा भुवन चंद्र कापड़ी को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है।

कांग्रेस ने पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं डा इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को इस पद का दायित्व दिया था। प्रीतम सिंह के स्थान पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस उम्मीद के साथ गई कि पांच साल बाद सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन उसकी यह उम्मीद पूरी नहीं हुई।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने तीनों पदों पर नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। नए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा दो बार विधायक रहे हैं। नेता विधायक दल बनाए गए यशपाल आर्य पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे लेकिन चुनाव से पहले वह कांग्रेस में लौट गए थे। आर्य पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उप नेता विधायक दल नियुक्त भुवन चंद्र कापड़ी पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित किया। बताया जा रहा है कि उन्हें इस कारण ही यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments