Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय छेत्रों में चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

पर्वतीय छेत्रों में चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

देहरादून : प्रदेश में बढ़ते तापमान से आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है I मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को तापमान में आत्यधिक बढ़ोतरी होने का अलर्ट जरी किया है I लेकिन इस बीच 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद है।

प्रदेश में गर्मी की मार से जनजीवन प्रभावित है। अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक उछाल के चलते दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार शाम तक तापमान में सामान्य से अत्यंत अधिक वृद्धि की आशंका है। इससे मैदानों में भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, यहां हल्की बौछार भी पड़ सकती हैं। 13 व 14 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments