Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअजय भट्ट ने जोशीमठ भेजी राहत सामग्री,बोले पूरा देश है पीड़ितों के...

अजय भट्ट ने जोशीमठ भेजी राहत सामग्री,बोले पूरा देश है पीड़ितों के साथ खड़ा

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए राहत हेतु खाद्य रसद सामग्री के साथ कपड़े और कंबल से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर हल्द्वानी से रवाना किया। साथ ही उन्होंने अपने बयान के माध्यम से जोशीमठ के प्रभावितों को संदेश दिया कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश आपके साथ खड़ा है, कहा देश और दुनिया जोशीमठ की मदद करना चाहती हैI

खाद्य रसद सामग्री के ट्रक रवाना करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के प्रशासन और वहां के व्यापार मंडल से वार्ता के बाद हल्द्वानी के मंडी व्यापारियों को व्यापार मंडल द्वारा उन आवश्यक चीजों को भेजा जा रहा है, जिसकी मांग सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि रसद सामग्री में ड्राई राशन किट, कंबल, टोपी, शॉल और अन्य आवश्यकताओं की चीजें हैं अभी दो ट्रक राहत सामग्री भेजी जा रही है। पूरे देश और दुनिया के लोग जोशीमठ की मदद करना चाहते हैं। सरकार भी अपने स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। वैज्ञानिक और भूगर्भ शास्त्री के साथ ही सरकार भी किस तरह जोशीमठ को बचाया जाए उस पर लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जोशीमठ को लेकर चिंतित हैं इससे स्पष्ट है कि पूरी संजीदगी के साथ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments