Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में तीन मई तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में तीन मई तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन मई तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान चारधाम यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार हैं। इसके बाद दो मई को 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ की चेतावनी है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचैनी जारी है। वहीं, चोटियों पर हल्के हिमपात और निचले इलाकों में बौछारों का क्रम भी बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments