Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeस्वास्थ्यएलोपैथी पर फिर भड़के बाबा रामदेव, बोले झूठ की पैथी एलोपैथी

एलोपैथी पर फिर भड़के बाबा रामदेव, बोले झूठ की पैथी एलोपैथी

देहरादून: योग गुरु बाबा रामदेव और एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के बीच हमेशा से ही विवादों का सिलसिला चलता रहता है। जिसके चलते बाबा ने एलोपैथी पर एक बार फिर हमला करते हुए चिकित्सा पद्धति को कटघेरे में खड़ा कर दिया है।

बाबा रामदेव ने एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को झूठ की पैथी करार देते हुए कहा कि इस पैथी में मरीजों का इलाज संभव नहीं होने की बात कही जाती है। बाबा की मानें तो अंग्रेजी दवाओं के इस्तेमाल के बिना ही योग के सहारे लाखों लोगों के लीवर, किडनी, और फेफड़ों से संबंधित कई गंभीर बीमारियों को उन्होंने ठीक करके दिखाया है। यही नहीं, लोगों की आंखों की कमजोरी तक को उन्होंने ठीक किया है।

बाबा ने कहा कि एलोपैथी ने लोगों को भ्रमित सूचनाएं देकर बहका दिया कि लीवर ठीक नहीं होता है, बीमारियां ठीक नहीं होती हैं। यह सब झूठी बात है। यह बातें उन्होंने पतंजलि वेलनेश सेंटर में योगाभ्यास कराते हुए कहीं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब रामदेव ने एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर हमला किया है। इससे पहले भी एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर विवादित बयान देकर बाबा ने अपनी मुश्किलें खुद बढ़ाईं थीं।

इससे पहले भी भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की बंगाल इकाई ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। याचिका में कहा गया था कि डॉक्टरों सहित कई कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई क्योंकि आधुनिक दवाएं बीमारी का इलाज नहीं कर सकती हैं। कोरोना महामारी के बीच एलोपैथी के खिलाफ कथित रूप से गलत सूचना फैलाने के लिए योग गुरु रामदेव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर हुई थी। 

योग गुरु रामदेव ने बताया कि केंद्र सरकार ने भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन कर दिया है। पतंजलि ट्रस्ट इसका संचालन करेगा। योग गुरु रामदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। योग गुरु ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब देश के प्रधांनमत्री ने बड़ा ऐतिहासिक कार्य किया है।

योग गुरु ने कहा कि 1835 में मैकाले जो पाप करके गया था उसको साफ करने का कार्य पतंजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करने जा रहा है। अब भारत में भारत के बच्चों का मानस भारतीयता के अनुसार तैयार किया जाएगा। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments