Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधअंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपियों के करीबी भी एसआईटी के राडार पर

अंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपियों के करीबी भी एसआईटी के राडार पर

-एसआईटी ने खंगाली आरोपियों की कॉल डिटेल

देहरादून: अंकिता ह्त्या कांड मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित की कॉल डिटेल निकलवाई है। जिसके बाद अब उनके करीबियों को भी एसआईटी की जाँच का सामना करना पड़ सकता हैI इस कदम के बाद माना जा रहा है कि अब तीनों आरोपियों के नजदीकी लोगों से भी एसआईटी पूछताछ कर सकती हैI जिन जिन नंबरों पर आरोपियों की अधिक बात होती थीं वो सभी लोग एसआईटी के रडार पर होंगेI

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के भी कुछ नंबर आरोपियों की कॉल डिटेल में शामिल हैं। इनके पास पूछताछ को एसआईटी की कॉल आनी शुरू हो गई है। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी की टीम साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश में लगी है। चार्जशीट दाखिल करने में भले ही देर हो रही है। लेकिन, सबूतों को जुटाने में हर मुमकिन प्रयास हो रहे है।

कोई सबूत हो या गवाह इस हत्याकांड में अहम साबित हो सकता है। एसआईटी किसी भी पहलू को नजरअंदाज करने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की टीम ने अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिजॉर्ट मालिक और पूर्व भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य उसके सहयोगी सौरभ और अंकित की कॉल डिटेल निकाली है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments