Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता मर्डर केस : आरोपियों के गैर कानूनी रिजॉर्ट पर चला बुलडोज़र,...

अंकिता मर्डर केस : आरोपियों के गैर कानूनी रिजॉर्ट पर चला बुलडोज़र, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से पुरे प्रदेश में शोक का माहौल है I लोगों में आरोपियों को लेकर आक्रोश है I इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए है I साथ ही उन्होंने इस घटना पर शोक भी व्यक्त किया है और आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारिओं को कड़े निर्देश भी दिए है I

सीएम ने दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं।साथ ही साथ जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए है। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही शिकायतों को गम्भीरता से लिए जाने के भी आदेश दिए है।

अंकिता की हत्या पर जताया दुःख

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है जिसमे उन्होंबे लिखा है कि –

आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है।
हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments