Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकवादियों के निशाने में आया एक और व्यक्ति, गोली मारकर की हत्या

आतंकवादियों के निशाने में आया एक और व्यक्ति, गोली मारकर की हत्या

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और व्यक्ति को अपना निशाना बनाया हैं | कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा के बैंक मैनेजर पर आज सुबह आतंकवादियों ने गोली चला दी। इससे पहले कि लाेग वहां इकट्ठा होते हमलावर वहां से फरार हो गए।

इस हमले में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु इलाज से पहले ही उसने अपने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि विजय कुमार जब अपने घर से निकले तो अचानक से कुछ संदिग्ध हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे पहले कि वहां लाेग इकट्ठा होते आतंकवादी वहां से फरार हो गए। आरेह इलाकेे के लोगों ने तुरंत घायल विजय कुमार को उठाया और पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल कुलगाम पहुंचाया। इससे पहले की डॉक्टर उनका इलाज शुरू करते, बैंक मैनेजर ने दम तोड़ दिया।

वहीं हमले के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंची सेना व पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

बता दें, इससे पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने कुलगाम में कार्यरत कश्मीरी हिंदू महिला अध्यापक रजनी बाला की हत्या कर दी थी। इसके अगले दिन यानी बुधवार रात आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक ग्रामीण युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली उसकी टांग पर लगी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments