Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डक्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे राज्य...

क्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारी

देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने बुधवार से राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10 % क्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर राजधानी देहरादून के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन व धरना शुरू कर दिया है।

मंच के अध्यक्ष क्रांति कुकरेती ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत की गई थी और मुख्यमंत्री की पहल पर माननीय मंत्री परिषद ने अंतिम बैठक में महामहिम राज्यपाल से राज भवन में लंबित एक्ट पर हस्ताक्षर का अनुरोध भी किया गया था। परन्तु अभी भी इस विषय पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए विवश होकर आंदोलनकारी पुनः आंदोलन हेतु सड़कों पर उतर रहे हैं।

हल्द्वानी से आये हुये आंदोलनकारी मनोज जोशी ने कहा कि हम माँग पूरी होने तक घर वापसी नहीं करेंगे। यही कारण है कि आंदोलन को अब सेवा रत कर्मियों ने भी समर्थन देना आरम्भ कर दिया है।

पहले दिन धरने पर वीरेंद्र रावत, पंकज रावत, सूर्यकान्त बमराडा, मनोज कुमार, उमेश जोशी, राम किशन,नवनीत गुसाईं अध्यक्ष राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, अम्बुज शर्मा, शिव प्रसाद, क्रांति कुकरेती, प्रभात डंडरियाल, विनोद असवाल , प्रदीप कुकरेती, दिवाकर उनियाल, प्रभा नैथानी , सुनीता खण्डूरी ,पुष्प लता सिलमाना आदि बैठे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments