Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधयौन शोषण में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर पर एक और छात्र ने लगाया...

यौन शोषण में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर पर एक और छात्र ने लगाया आरोप

देहरादून: जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की एक और छात्रा ने विवि अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर दिया हैं|

बता दें, एक दिन पहले ही विवि अस्पताल के डॉ. दुर्गेश को एक छात्रा के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। सोमवार को छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी छात्राओं को आश्वस्त किया था कि किसी के साथ भी ऐसी घटना वर्तमान या पूर्व में घटित हुई हो तो वह नि:संकोच अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

एसएसपी के आश्वासन पर एक अन्य छात्रा ने डॉ. दुर्गेश के खिलाफ शिकायत की। इस प्रकरण में कुछ अन्य छात्राओं ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण करने की बात कही।

एसएसपी का कहना है कि यदि किसी अन्य पीड़ित छात्रा की तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में जब डॉक्टर से पिछले दिनों बात की गई तो उन्होंने पीड़ित छात्रा पर ही आरोप लगाते हुए उसे गर्भवती बताकर गर्भपात की गोलियां लेने के लिए आने का बयान दिया था।

इस खबर के प्रकाशित होने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुए गलत काम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी। ये पोस्ट जब वायरल हुई हो एसएसपी के पास भी पहुंची और उन्होंने संज्ञान में लेते हुए सीओ अनुष्का बडोला को छात्रावास भेजा। छात्रा से बातचीत की तब जाकर 161 के बयान हुए और उसकी तहरीर पर रात 11 बजे मुकदमा दर्ज किया गया।`

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments