Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधबाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर फेंका तेजाब, केजरीवाल ने की सख्त...

बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर फेंका तेजाब, केजरीवाल ने की सख्त करवाई की मांग

देहरादून: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की हैं |

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई थी। जीसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो आरोपियों ने पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया हैं। 

घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की हालत स्थिर है।

अपराधियों को मिलेगी सख्त से सख्त सजा: केजरीवाल

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों की इतनी हिम्मत आख़िर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

दिल्ली महिला आयोग ने तेजाब की बिक्री पर उठाए सवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। पीड़िता की मदद के लिए टीम अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग वर्षों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?

उन्होंने आगे कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए नोटिस जारी किया है। हम पीड़िता और उसके परिवार की मदद कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी तेजाब की खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments