Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डविन्टरलाईन कार्निवाल के दौरान न आने पाय कोई व्यवधान पूर्व में ही...

विन्टरलाईन कार्निवाल के दौरान न आने पाय कोई व्यवधान पूर्व में ही की जांय व्यवस्था, कार्यक्रम: जिलाधिकारी

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में आयोजित होने वाले विन्टरलाईन कार्निवाल को भव्य एवं मनोंरजक बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने तैयारियों के में जुटे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी तरह की कमी के साथ कोई व्यवधान न आने पायI इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी को पूर्व में ही पूरी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैंI

जिलाधिकारी ने विन्टरलाईन कार्निवाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखलाओं में एडवेंचर स्पोर्टस के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, छोटी प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संगीतमय संध्या में विभिन्न दिवसों पर बालीवुड गायकों की प्रस्तुति, गढवाल एवं कुमाऊ के कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न मनोंरजक गतिविधि आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने व स्थानीय पारम्परिक उत्पादों के स्टाॅल के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले समूहों के स्टाॅल शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सचिव मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल, उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी को आयोजन के सम्बन्ध में विभिन्न व्यवस्थाएं को पूर्व में पूर्ण करने के निर्देश दिए है ,साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी को कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था एंव पार्किंग इत्यादि समुचित व्यवस्थाए बनाने को निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments