Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम के सामने प्रोटोकौल की अवमानना पर हटाये गये एएसपी

सीएम के सामने प्रोटोकौल की अवमानना पर हटाये गये एएसपी

देहरादून: मुख्यमंत्री के कोटद्वार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना आखिर एएसपी शेखर सुयाल को भारी पड़ गया। शासन द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए उन्हे देर शाम हटा दिया गया है। हालांकि उनके साथ ही तीन अन्य एएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले भी किये गये है। इसके बाद अब जया बलुनी एएसपी कोटद्वार होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वहां उपस्थित एएसपी शेखर सुयाल ने उन्हें सैल्यूट तो किया, लेकिन इस दौरान वह फोन पर बात करते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में प्रचारित होने के बाद शासन ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए शेखर सुयाल को पद से हटा दिया है । इसके बाद अब सुयाल को पीटीसी, नरेंद्र नगर भेजा गया है।

शेखर सुयाल हरिद्वार में सीओ पद से प्रोन्नत होकर कोटद्वार आये थे। हालांकि उनके साथ ही तीन अन्य एएसपी रैंक के अधिकारियों के भी तबादले शासन द्वारा किये गये है। जिनमें एएसपी जया बलुनी को पुलिस मुख्यालय से कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, एएसपी विजेन्द्र दत्त डोभाल को टिहरी गढ़वाल से उप सेना नायक एसडीआरएफ देहरादून व एएसपी जोधराम जोशी अभिसूचना मुख्यालय से एएसपी टिहरी गढ़वाल स्थानान्तिरत किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments