Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसुसवा नदी पर बने पुल के एप्रोच रोड का हिस्सा धंसा

सुसवा नदी पर बने पुल के एप्रोच रोड का हिस्सा धंसा

देहरादून: भारी बारिश के चलते बुल्लावाला सुसवा नदी के पुल के एप्रोच रोड  का एक हिस्सा धंस गया है। देर रात हुई भारी बारिश से एक बार फिर बुलावाला सुसवा नदी पर बने पुल को क्षति पहुंची है। जिससे स्थानीय लोगों के दिलों में खौफ बैठने लगा है।

फिल्हाल पुल के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया। पोकलैंड मशीन लगाकर नदी की धारा को मोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे तत्काल मरम्मत का कार्य कराया जाए।

सुसवा नदी पर बना यह पुल दो दिन पूर्व पानी के तेज बहाव के चलते भारी कटाव के बाद हवा में दिखाई देने लगा था। वहीं पुल की एप्रोच रोड व पुल के बीच में दरारें भी आ गई थीं। पुल में दरारें आने के बावजूद इस पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा था। जिसके बाद अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर सूचना भी लगा दी गई है और पुल को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात्रि व बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नींव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments