Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeपर्यटनकॉर्बेट नेशनल पार्क में अब फिरसे सैलानी जंगल सफारी का उठा सकेंगे...

कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब फिरसे सैलानी जंगल सफारी का उठा सकेंगे लुत्फ

देहरादून: मानसून के चलते 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अब फिर से पर्यटक कॉर्बेट के बिजरानी में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। 

बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन बिजरानी गेट को खोल रहा है। जिसको लेकर पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही झिरना और ढेला में भी शनिवार से नाइट स्टे शुरू हो रहा है। ढिकाला जोन को 15 नवंबर से खोला जाएगा। 

इसको लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है I बिजरानी जोन की ऑनलाइन बुकिंग 14 नवंबर तक फुल हो चुकी है। पार्क भ्रमण के लिए सैलानियों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सियां बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगी। बिजरानी जोन खोलने से पहले मार्गों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सैलानियों के लिए रात्रि विश्राम भी शुरू किए जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments